आई.सी.ए.आर. द्वारा कृषि एवं वेटरनरी विश्वविद्यालयों की इंटरेक्शन बैठक कुलपति प्रो. गर्ग ने विश्वविद्यालय की गतिविधियों का दिया प्रजेंटेशन

बीकानेर 1 जून। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली एवं देश के कृषि एवं वेटरनरी विश्वविद्यालयो की इंटरेक्शन बैठक शनिवार को महानिदेशक आई.सी.ए.आर. डॉ. हिमांशु पाठक की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कुलपति प्रो. गर्ग ने वेटरनरी विश्वविद्यालय की शिक्षा, अनुसंधान एवं प्रसार कार्यक्रमों बारे में जानकारी प्रदान की। प्रो. गर्ग ने शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ अत्याधुनिक पशु चिकित्सकीय सुविधाओं, कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम, देशी गौवंश अनुसंधान, लघु एवं दीर्घकालीन सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम, आई.सी.ए.आर. की विभिन्न परियोजनाएं, राष्ट्रीय संस्थानों एवं उद्योगों के साथ एम.ओ.यू., विभिन्न अनुसंधानों के पेटेंट, एक्सप्रिरियेंसल लर्निंग यूनिट तथा विश्वविद्यालय की बजट स्थिति की जानकारी प्रजेंटेशन के माध्यम से दी। महानिदेशक आई.सी.ए.आर. डॉ. पाठक ने विश्वविद्यालय की अत्याधुनिक चिकित्सकीय सुविधाएं, कृषि अनुसंधान केंद्र एवं पशु विज्ञान कंेद्रों के माध्यम से पशुपालकों हेतु कौशल विकास एवं तकनीकी हस्तांतरण के कार्यों एवं विश्वविद्यालय के विभिन्न संस्थानों के साथ एम.ओ.यू. की सराहना की एवं देश के दूसरे विश्वविद्यालयों को भी प्रसार एवं पशुचिकित्सकीय सुविधाओं के विस्तार हेतु प्रेरित किया। गोरतलब है कि आई.सी.ए.आर. द्वारा देश के कृषि एवं वेटरनरी विश्वविद्यालय के साथ हर शनिवार को इंटरेक्शन बैठक आयोजित की जाती है तथा आज की बैठक में मुख्य रूप से वेटरनरी विश्वविद्यालय एग्रीकल्चर एंड टैक्नोलॉजी विश्वविद्यालय बांदा, तथा केरला विश्वविद्यालय, कोचि शामिल हुए। बैठक में उप-महानिदेशक (कृषि), आई.सी.ए.आर. डॉ. आर.सी. अग्रवाल सहित देश के अन्य कृषि एवं वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलपति एवं आई.सी.ए.आर. कंेद्रो के निदेशक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।