अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का हुआ आयोजन

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का हुआ आयोजन

बीकानेर, 8 मार्च। पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर में शनिवार को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस “महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए: अधिकार, समानता एवं सशक्तिकरण“ विषय पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने संबोधित करते हुए कहा कि आजादी काल से अब तक महिलाओं की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। देश में पुरुष एवं महिला के अनुपात में अंतर भी कम हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों के तुलना में शहरी क्षेत्रों में यह अनुपातिक अंतर अभी भी ज्यादा है जिसको सुधारने की आवश्यकता है। आज शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्षा, तकनीकी, अनुसंधान, शासन, प्रशासन आदि ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जो कि महिलाओं की भागीदारी से अछूता रहा हो। महिलाओं की आत्मनिर्भरता एवं स्वावलंबन पूरे समाज और देश के विकास का आधार है। वेटरनरी प्रोफेशन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। हम महिलाओं को सम्मान, ज्ञान और कौशल प्रदान कर और अधिक सशक्त बना सकते हैं। कुलसचिव बी.एल. सर्वा ने कहा कि भारतीय कानून में भी महिलाओं को समानता का अधिकार दिया है जो कि देश के विकास की धुरी है। अधिष्ठाता प्रो. हेमंत दाधीच ने कहा कि पशुपालन क्षेत्र में 75 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी रहती है एवं वेटरनरी प्रोफेशन में भी महिलाओं का रूझान बढ़ा है जो कि महिला सशक्तिकरण का अच्छा उदाहरण है। कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने निदेशक पीएमई प्रो. उर्मिला पानू एवं परीक्षा नियंत्रक प्रो. मनीषा माथुर का महिला दिवस पर सम्मान किया। इस अवसर पर अधिष्ठाता स्नातकोत्तर अध्ययन प्रो. राजेश कुमार धूड़िया, निदेशक क्लिनिक प्रो. प्रवीण बिश्नोई, निदेशक मानव संसाधन विकास प्रो. राहुल सिंह पाल, विश्वविद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन डॉ. अशोक डांगी ने किया।

Women Day