कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने किया पशु विज्ञान केंद्र, लूणकरणसर का निरीक्षण

कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने किया पशु विज्ञान केंद्र, लूणकरणसर का निरीक्षण
बीकानेर 15 अक्टूबर। पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने पशु विज्ञान केंद्र, लूणकरणसर का बुधवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की विभिन्न गतिविधियों, परियोजनाओं और सुविधाओं का विस्तृत निरीक्षण किया तथा केंद्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण सुझाव प्रदान किए जिसमें एकीकृत कृषि प्रणाली (इंटीग्रेटेड फार्मिंग सिस्टम), प्रयोगशाला और किसानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शामिल हैं। कुलगुरु डॉ. व्यास ने इन परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की। कुलगुरु डॉ. व्यास ने केन्द्र द्वारा संचालित प्रयोगशाला में चल रही पशु रोग निदान और दूध गुणवत्ता की जांचों को भी देखा। इस दौरान केंद्र के प्रभारी डॉ. दिवाकर ने कुलगुरु को केंद्र की प्रमुख गतिविधियों और चल रही परियोजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया।