पी.जी.आई.वी.ई.आर., जयपुर के डॉ. संजय कुमार रेवानी प्रथम अर्न्तराष्ट्रीय प्रसार शिक्षा कांग्रेस-2023 में युवा वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित

जयपुर, 21 दिसम्बर, 2023। स्नातकोत्तर पशुचिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पी.जी.आई.वी.ई.आर.), जयपुर के पशुचिकित्सा प्रसार शिक्षा विभाग के सहायक आचार्य डॉ. संजय कुमार रेवानी को सोसायटी ऑफ एक्टेंशन एजुकेशन, आगरा द्वारा दिनांक 18-20 दिसम्बर, 2023 तक आयोजित समुदाय आधारित संगठन उन्मुख विस्तार रणनीति के माध्यम से ग्रामीण परिवर्तन एवं सतत् कृषि खाद्य प्रणाली विषय पर राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान, श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर, जयपुर की प्रथम अर्न्तराष्ट्रीय प्रसार शिक्षा कोंग्रेस-2023 में युवा वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

संस्थान के डॉ. रोहिताश कुमार एवं डॉ. उमेश कुमार जयेशवाल, विद्या वाचस्पति प्रथम वर्ष के विद्यार्थी को इस प्रथम अर्न्तराष्ट्रीय प्रसार शिक्षा कोंग्रेस-2023 में गंगा सिंह चौहान यादगार पुरस्कार से सम्मानित किया गया।