वेटरनरी महाविद्यालय के कैंपस साक्षात्कार से विद्यार्थियों को मिला प्लेसमेंट

बीकानेर 27 जनवरी। वेटरनरी महाविद्यालय के विद्यार्थियों को ई.एम.आर.आई. ग्रीन हेल्थ सर्विस (गुजरात) द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से विद्यार्थियों का चयन किया गया। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. सतीश के. गर्ग ने बताया कि विश्वविद्यालय के माध्यम से भविष्य में भी अन्य औद्योगिक इकाईयों, फार्मास्युटिकल एवं डेयरी सेक्टर को कैंपस प्लेसमेंट हेतु बुलाया जाएगा, ताकि छात्रों को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध करवाए जा सके। समन्वयक प्लेसमेंट सेल डॉ. सुरेश कुमार झीरवाल ने बताया की ई.एम.आर.आई. ग्रीन हेल्थ सर्विस (गुजरात) ने वेटरनरी विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल द्वारा शनिवार को इंटर्नशिप पूर्ण करने वाले 64 स्नातक विद्यार्थियों के रोजगार हेतु प्लेसमेंट कैंप लगाया इस कैंप में विभिन्न पदो ंके लिए स्नातक विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया गया तथा विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं साक्षात्कार प्रदर्शन के आधार पर चयन किया गया। ई.एम.आर.आई. ग्रीन हेल्थ सर्विस (गुजरात) के एच.आर. डॉ. मयंक पटेल, डॉ. अंशुल अग्रवाल साक्षात्कार के लिए उपलब्ध रहे।