विद्यार्थियों ने समझा ई.वी.एम. एवं वी.वी. पेट मशीन का उपयोग

बीकानेर 03 अक्टूबर। पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर के विद्यार्थियों ने मंगलवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत मतदान में उपयोग होने वाली ई.वी.एम. एवं वी.वी. पेट मशीन की विस्तृत जानकारी हासिल की। चुनाव शाखा, बीकानेर के सदस्य टीम द्वारा विद्यार्थियों को ई.वी.एम. एवं वी.वी. पेट मशीन की संपूर्ण कार्यप्रणाली को प्रदर्शन करके बताया गया। विद्यार्थियों ने स्वयं डेमो मतदान द्वारा प्रायोगिक ज्ञान हासिल किया। चुनाव शाखा, बीकानेर के गोपाल जोशी, बजरंग जाट, सुधीर मिश्रा, पवन खत्री एवं मोहम्मद आरिफ टीम सदस्यों द्वारा ई.वी.एम. मशीन द्वारा मतदान की संपूर्ण जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अशोक डांगी की देखरेख में हुआ।