पी.जी. एवं पीएच.डी. प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू

बीकानेर 19 फरवरी। राजस्थान पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर के तीनों संघटक महाविद्यालयों में अकादमिक सत्र 2023-24 के लिए पी.जी. एवं पीएच.डी. पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए है। अधिष्ठाता स्नातकोत्तर अध्ययन प्रो. राजेश कुमार धूड़िया ने बताया कि तीनों संघटक महाविद्यालयों में अभ्यथियों को एन.टी.ए. द्वारा आयोजित आई.सी.ए.आर.-ए.आई.ई.ई.ए. (पी.जी.) एवं आई.सी.ए.आर.-ए.आई.सी.ई. (पी.एच.डी) में प्राप्त स्कोर के आधार पर प्रवेश दिया जायेगा। पी.जी. की 114 एवं पीएच.डी. की 63 सीटों पर प्रवेश दिया जायेगा। पी.जी. प्रवेश हेतु अंतिम ऑनलाइन प्रवेश फार्म एवं शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2024 एवं पीएच.डी. पाठ्यक्रम हेतु तिथि 24 अप्रैल 2024 रहेगी। पी.जी. में प्रवेश हेतु काउंसलिंग प्रक्रिया वेटरनरी कॉलेज, बीकानेर में 1 मार्च, 2024 को होगी। इसी तरह पी.एच.डी. हेतु काउंसलिंग प्रक्रिया 29 अप्रेल को होगी। प्रवेश हेतु शुल्क रजिस्ट्रेशन दिनांक एवं काउंसलिंग प्रक्रिया हेतु आवश्यक दिशा निर्देश विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.rajuvas.org पर उपलब्ध है।