पी.जी.आई.वी.ई.आर., जयपुर में 75वें गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन

जयपुर, 26 जनवरी। स्नातकोत्तर पशुचिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पी.जी.आई.वी.ई.आर.), जयपुर में शुक्रवार को 75वें गणतंत्र दिवस समारोह पर अधिष्ठाता प्रो. रोहिताश दाधीच ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। उन्हांने सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अपने उद्बोधन में उन सभी नेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन् किया जिनके कारण भारत एक स्वतंत्र एवं गंणतंत्र राष्ट्र बन सका। इस आजादी को दिलाने में हमारी कितनी ही पिढियों ने संघर्ष किया एवं अपने प्राणों की आहुती दी। उन्होंने कहा कि जब देश आजाद हुआ तब हमारा कोई संविधान नही था कई सदस्यों को लेकर एक संविधान समिति गठित की गई जिसके अध्यक्ष श्री बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर थे जिन्हे संविधान तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई। इसको बनने में 2 साल 11 महीने 18 दिन का समय लगा। संविधान निर्माता समिति तथा उसके अध्यक्ष डॉ. भीमराव अम्बेडकर का बहुत-बहुत धन्यवाद जिन्होंने हमें इतना अच्छा संविधान दिया। यह संविधान ही है जो भारत के सभी सम्प्रदाय, धर्म, जाति, प्रान्त और वर्ग के लोगों को एक सूत्र में पिरोये रखता है। यह दिन हमें हमारी प्रगति का जायजा लेने और उभरती चुनौतियों के क्षितिज को मापने का अवसर प्रदान करता है। हमारा संविधान दुनिया का सबसे विस्तृत लिखित संविधान है। संविधान के प्रति हम सब की प्रतिबद्धता ही विकास का मार्ग है। संस्थान की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि अगर हम अपने उददेश्यों, कर्तव्यो, वचनों एवं दायित्वों को लेकर प्रतिबद्धता नही रखगें को सफलता हासिल नही होगी, प्रतिबद्धता मे ही समुची सफलता, समृद्धि और संतुष्टि निहित हैं। आगे उन्होंने बताया कि विष्वविद्यालय स्तर पर मेधा सूची में प्रथम पॉच स्थानों पर स्नातक चतुर्थ वर्ष में हमारे संस्थान की छात्रा मीनू चौधरी ने स्थान प्राप्त किया। उन्होंने अर्न्तराष्ट्रीय संगोष्ठियों में अवार्ड प्राप्त करने वाले संकाय सदस्यों डॉ. बरखा गुप्ता, डॉ. संजय कुमार रेवानी, डॉ. अशोक बैन्धा, डॉ. निहारिका सक्सैना एवं डॉ. शैलेजा बंसल को बधाई दी। संस्थान स्तर पर स्नातक प्रथम एवं चतुर्थ वर्ष की मेधा सूची में प्रथम पांच स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत, नृत्य तथा स्कीट ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस कार्यक्रम में संस्थान के समस्त शैक्षणिक एवं अषैक्षणिक कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. वाई.पी. सिंह के नेतृत्व में किया गया तथा मंच का संचालन डॉ. बरखा गुप्ता ने किया।