पी.जी.आई.वी.ई.आर., जयपुर की डॉ. बरखा गुप्ता आई.वी.आर.आई में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित

जयपुर, 18 दिसम्बर, 2023। स्नातकोत्तर पशुचिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पी.जी.आई.वी.ई.आर.), जयपुर के पशुचिकित्सा कार्यिकी एवं जैव रसायन विभाग की सहायक आचार्य डॉ. बरखा गुप्ता को भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आई.वी.आर.आई.), इज्जतनगर, बरैली के जैव रसायन विभाग की ओर से आयोजित वार्षिक सम्मेलन एवं अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही डॉ. गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ पोस्टर प्रस्तुति अवार्ड भी प्राप्त हुआ है। यह वार्षिक सम्मेलन एवं अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी दिनांक 14-15 दिसम्बर, 2023 को सोसायिटी ऑफ वेटरनरी बायेकैमिस्टस और बायोटेक्नोलॉजिस्टस ऑफ इण्डिया (एस.वी.बी.बी.आई.) एवं आई.वी.आर.आई. के जैव रसायन विभाग द्वारा स्वर्ण जयन्ती समारोह के अवसर पर आयोजित की गई जिसका विषय ’’एक स्वास्थ्य के लिए मल्टीओमिक्सः जैव चिकित्सा अनुसंधान में चुनौतिया एवं सम्भावनाएं’’ था।
संस्थान की डॉ. शैलजा बसंल, शिक्षण सहयोगी (टी.ए.), वेटरनरी एनाटॉमि विभाग को 5-7 दिसम्बर, 2023 को त्रिरूपति में आयोजित हुई इण्डियन ऐसोसियेशन, आई.ए.वी.ए. की वार्षिक सम्मेलन एवं राष्ट्री संगोष्ठी में युवा वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।