एस.एस.बी. में विद्यार्थियों के रोजगार संभानाओं पर प्रेरक व्याख्यान आयोजित

बीकानेर 20 दिसम्बर। पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर में बुधवार को विद्यार्थियों हेतु प्रेरक व्याख्यान का आयोजन किया गया। वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर के अधिष्ठाता, प्रो. ए.पी. सिंह ने बताया कि पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर अपना गोल्डन जुबली ईयर मना रहा है। इसी क्रम मे विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों हेतु विभिन्न व्याख्यानों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा। डॉ. एन.के. टीन्ना सेवानिबृत कमाण्डेंट, एस.एस.बी. क्षेत्र में वेटरनरी विद्यार्थियों के रोजगार संभावनाओं विषयों पर एक प्रेरक व्याख्यान आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए डॉ. एन.के. टीन्ना ने बताया की वेटरनरी ग्रेजुएट विद्यार्थियों का सीमा सुरक्षा बल (बी.एस.एफ.), रिमाउण्ट वेटरनरी कोर्प (आर.वी.सी.) में रोजगार की बहुत संभावनाएं है। उसके लिए विद्यार्थियों को ग्रेजुएट डिग्री के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, निर्णय क्षमता, शारीरिक फिटनेस, कम्युनिकेशन स्कील आदि व्यक्तित्व गुणों का विकास भी जरूरी है। डॉ. टीन्ना ने विद्यार्थियों को सशस्त्र सीमा बल (एस.एस.बी.) की कार्यप्रणाली, संरचना एवं वेटरनरियन के भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। बी.वी.एस.सी. एण्ड ए.एच., इर्न्टनी, पी.जी., पी.एच.डी. विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान निदेशक अनुसंधान प्रो. हेमन्त दाधीच एवं फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अशोक डांगी ने किया।