हिन्दी दिवस पर हुआ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

बीकानेर, 14 सितम्बर। पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर में बुधवार को हिन्दी दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के अर्न्तगत वाद-विवाद प्रतियोगिता, कविता पाठन प्रतियोगिता एवं हिन्दी शब्द लेखन प्रतियोगिता का अयोजन कर विद्यार्थियों शिक्षकों एवं कर्मचारियों में हिन्दी के महत्व को बताते हुए इसके उपयोग हेतु प्रेरित किया गया। हिन्दी शब्द लेखन, कविता पाठ एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन समन्वयक प्रो. प्रवीण बिश्नोई, डॉ. प्रतिष्ठा शर्मा एवं डॉ. देवीसिंह के निर्देशन में किया गया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में पंकज कुमार, पुष्पेन्द्र, राहुल क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। कविता पाठ प्रतियोगिता में देवेन्द्र सिंह प्रथम नितिन कुमार शर्मा द्वितीय एवं सुरेन्द्र सिंह तृतीय स्थान पर रहे तथा हिन्दी शब्द लेखन प्रतियोगिता में अर्पित गुप्ता ने प्रथम, ज्योति व देवेन्द्र सिंह संयुक्त रूप से द्वितीय एवं निशा मीना व शुभम् खण्डेलवाल ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का आयोजन सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अशोक डांगी के निर्देशन में हुआ। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया जायेगा।