वेटरनरी विश्वविद्यालय ‘बडिंग वेट‘ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बीकानेर, 07 जून। पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय बीकानेर में मंगलवार को चतुर्थ वर्ष बी.बी.एस.सी. एण्ड ए.एच. एवं इर्न्टशिप विद्यार्थियों हेतु ‘बडिंग वेट‘ एवं प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वीरबैक एनिमल हेल्थ फार्मास्युटिकल, मुंबई के डॉ. तेजपाल चौधरी ने पशुओं में विभिन्न मेटाबोलिक एवं संक्रामक बीमारियों के कारण एवं ईलाज पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने पशुओं के ईलाज हेतु उपयोग होने वाली विभिन्न मेडिसिन के उपयोग हेतु भी विद्यार्थियों को बताया। इस अवसर पर छात्रों हेतु प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। विजेता विद्यार्थियों को जोनल स्तर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम का संचालन सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अशोक डांगी ने किया।