विश्व दुग्ध दिवस के उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

बीकानेर 30 मई। वेटरनरी विश्वविद्यालय के संगठक डेयरी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, बीकानेर में विश्व दुग्ध दिवस के उपलक्ष पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अधिष्ठाता डेयरी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, बीकानेर प्रो. हेमन्त दाधीच ने बताया कि विश्व दुग्ध दिवस के उपलक्ष पर विद्यार्थियों हेतु वाद-विवाद, रंगोली, फेस पेंटिंग, चित्रकारी एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं का आयोजन सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अशोक डांगी, डॉ. साकार पालेचा के निर्देशन में किया गया। प्रतिभागी विजेता विद्यार्थियों को विश्व दुग्ध दिवस (गुरुवार) पर पुरस्कृत किया जाएगा।