पशु जैव चिकित्सा अपशिष्ट निस्तारण एवं प्रौद्योगिकी केंद्र द्वारा रेबीज जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन डी.पी.एस. के बच्चों ने ली रेबीज रोग की जानकारी

बीकानेर, 28 सितम्बर। वेटरनरी विश्वविद्यालय के जैव चिकित्सा अपशिष्ट निस्तारण एवं प्रौद्योगिकी केंद्र, राजुवास द्वारा विश्व रेबीज दिवस पर दयानंद पब्लिक स्कूल, बीकानेर में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।. विद्यर्थियों को संबोधित करते हुए पशु जैव चिकित्सा अपशिष्ट निस्तारण एवं प्रौद्यौगिकी केंद्र की मुख्य अन्वेषक डॉ. दीपिका धूड़िया ने पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाले रेबीज रोग पर व्याख्यान दिया। विश्व रेबीज दिवस-2022 केी थीम “वन हेल्थ जीरो डेथ्स” के अन्तगर्त इस रोग के नियंत्रण हेतु श्वानों के रखरखाव पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं हेतु जैव चिकित्सा अपशिष्ट से संबंधित लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई। डॉ. मनोहर सैन ने जैव चिकित्सा अपशिष्ट के उचित निस्तारण की विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान भास्कर वैष्णव एवं दयानन्द पब्लिक स्कूल, बीकानेर की प्रधानाचार्य दीपिका सारण व अन्य शिक्षणगण उपस्थित रहे।