आर.पी.वी.टी. 2021 ऑनलाईन काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 जनवरी तक

बीकानेर 01 जनवरी। वेटरनरी विश्वविद्यालय के संघटक एवं सम्बद्ध वेटरनरी कॉलेजों में उपलब्ध स्टेट कोटा सीटों पर बी.वी.एस.सी. एण्ड ए.एच. डिग्री पाठ्यक्रम (सत्र 2021-22) में प्रवेश आवंटन हेतु आर.पी.वी.टी.-2021 ऑनलाईन काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन की तिथि पूर्व में निर्धारित 31 दिसम्बर, 2021 से बढ़ाकर 15 जनवरी, 2022 की गई है। चेयरमैन, केन्द्रीय स्नातक प्रवेश मण्डल प्रो. आर.के. सिंह ने बताया कि बी.वी.एस.सी. एण्ड ए.एच. सत्र 2021-22 में प्रवेश के लिए काउंसलिंग हेतु ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन आवश्यक है जो कि 15 जनवरी, 2022 तक जारी रहेगा। इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाईट ूूूण्तंरनअंेण्वतह पर उपलब्ध है।