वेटरनरी विश्वविद्यालय में संविधान दिवस व एन.सी.सी. दिवस का आयोजन

बीकानेर, 26 नवम्बर। वेटरनरी विश्वविद्यालय, बीकानेर में संविधान दिवस व एन.सी.सी. दिवस का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के संविधान पार्क में अधिष्ठाता प्रो. ए.पी. सिंह ने संविधान के मूल कर्तव्यों के बारे में बताते हुए संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ाने व जागरूक होने के लिए कहा। प्रो. सिंह की अगुवाई में संविधान की उद्देशिका का वाचन सभी ने किया। प्रो. सिंह ने एन.सी.सी. के महत्व को भी बताया। कार्यक्रम में प्रसार शिक्षा निदेशक प्रो. राजेश कुमार धूड़िया, निदेशक एच.आर.डी. प्रो. बी.एन. श्रृंगी एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. प्रवीण बिश्नोई, सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अशोक डांगी, लेफ्टिनेंट डॉ. सुनीता चौधरी फैकल्टी सदस्य व एन.सी.सी. के विद्यार्थियों ने शिरकत की।